बैंड बाजा और बारात के बीच अचानक पहुंच गई पालघर पुलिस, रुकवाई शादी,पढ़े कैसे पुलिस की सतर्कता से वधू बनने से बची बालिका

by | May 28, 2023 | देश/विदेश, पालघर, महाराष्ट्र

हेडलाइंस 18

पालघर में एक नाबालिग की शादी होने से बाल-बाल बच गई। नाबालिग की शादी की पूरी तैयारियां कर ली थीं। कार्ड बंट चुके थे रिश्तेदार आ चुके थे लगभग सभी तैयारियां पूरी थी।तभी कुछ ऐसा हुआ कि बच्ची की शादी होने से बच गई। दरअसल, जब शादी होने वाली ही थी कि पुलिस को खबर मिली की नाबालिग की शादी हो रही है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और बच्ची की शादी रुकवाने के लिए पहुंच गई।

शादी का मंडप तैयार था, लेकिन पुलिस के पुहंच जाने से मामला बिगड़ गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शादी रुकवाने वाले के लिए अड़ गई। जिसके बाद शादी में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। लेकिन पुलिस एक नही मानी और शादी के जश्न के बीच अचानक पहुंची पुलिस ने फिर एक बालिका को वधू बनने से बचा लिया।

क्या था पूरा मामला ?

दरअसल पालघर पुलिस को खबर मिली की शांतिनगर इलाके में एक नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है। खबर पुख्ता होते ही पुलिस निरीक्षक अप्पासाहेब लेंगरे की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस की टीम शादी वाले घर पर आ धमकी और शादी रुकवाने की जिद पर अड़ गई। इस शादी वाले घर में पूरी तैयारी हो चुकी थी।दरवाजे पर सजावट थी, मंडप तैयार था। बारात और मेहमानो के लिए खाने का पूरा इंतजाम हो चुका था।लेकिन आखिरी वक्त मौके पर इंट्री मार चुकी पुलिस शादी रुकवाने को अड़ गई।पुलिसिया खौफ और कानून के पचड़े में फंसता देख लड़की के घरवालों ने हथियार डाल दिया और शादी नहीं करने का भरोसा दिया। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि लड़की की उम्र 18 वर्ष से और लड़के की उम्र 19 वर्ष से कम है। इसके बाद दो महिला पुलिस अधिकारियों मंजूषा शिरसाठ और सुप्रिया मंढारे की मदद से बालिका को महिला बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया। महिला बाल कल्याण समिति के आदेश के बाद बालिका को गुड़ शेफर्ड संस्था विरार भेजा गया गया है। मामले की जांच में पालघर पुलिस जुटी हुई है। पुलिस के प्रवक्ता सचिन नवाडकर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बाला साहेब पाटील और जिला पुलिस लगातार जिले भर में लोगों के बीच जन संवाद अभियान चलाकर उन्हें बाल विवाह रोकने को लेकर जागरूक कर रही है। पुलिस लोगों को बता रही है, कि लड़के की उम्र 21 साल और किशोरी की उम्र 18 होने पर ही विवाह करे। नाबालिक की शादी कानून अपराध है। कोई ऐसा करता है,तो तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दें।

यह न्यूज जरूर पढे