पालघर | मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात-दिन हजारों वाहन का भार झेलता जर्जर पुल,कभी भी दे सकता है धोखा

by | May 19, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र

पालघर : मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुसरी नदी का पुल धोखादायक स्थिति में है। इस जगह से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। इससे बड़ी दुर्घटनाओं का डर बना रहता है, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इन सबकी अनदेखी कर रहा है। मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुसरी नदी का पुल जिसमे दरारें व दबा हुआ नजर आ रहा है इस पुल से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरने के कारण बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे के धनोरी के पास कुछ महीने पहले पुल का स्लैब धंस गया था.


इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुसरी नदी पर जर्जर पुल की पिछले दो-तीन वर्षों में दो-तीन बार मरम्मत की जा चुकी है क्योंकि यह तकनीकी रूप से उपयुक्त नहीं है। इस दरार के बढऩे से वाहन चालक आशंका जता रहे हैं कि बारिश के मौसम में आज नहीं तो भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ।

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के आवागमन के कारण पल लगातार हिल रहा है और पुल का गड्ढा मोड़ फूल जोड़ के पास है जो बड़ा धोखादायक है
सुसरी नदी पर बना यह पुल जर्जर है और राजमार्ग प्रशासन द्वारा इसकी मरम्मत की जानी चाहिए। कई मोटर चालकों के साथ-साथ परिवहन संगठनों ने दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए राजमार्ग पर कई कमियों की ओर इशारा किया है। दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए कुछ उपायों की आवश्यकता है।

यह न्यूज जरूर पढे