Boisar | राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ पालघर इकाई द्वारा तृतीय नि:शुल्क प्याऊ का किया शुभारंभ

by | May 14, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र

पालघर : महान योद्धा, धर्म नायक, स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य पर रूपरजत पार्क बिल्डर्स कार्यालय के सामने बेटेगांव ईस्ट में तीसरी शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ पालघर इकाई द्वारा राष्ट्रीय महासचिव सोहनलाल पालीवाल, मुंबई आईटी सेल प्रभारी नारायण जोशी समाजसेवक अजय घाटावत ,पत्रकार राम प्रकाश निराला ने श्रीफल फोड़ करके किया ।
जिसमें बेटेगांव के अनेक समाज सेवक, राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के जिला प्रभारी ललित माली, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर तिवारी,जिला महामंत्री मनीष श्रीवास्तव ,जिला कोषाध्यक्ष पी के जैन ,जैनेंद्र श्रीवास्तव ,सुरेश जोशी,अनुराग श्रीवास्तव, शोभा श्रीवास्तव ,समाजसेवक गजेंद्र राजपुरोहित, विक्रम शैनी,चंद्रबली यादव,सुरेंद्र तिवारी,राहुल तिवारी, सोना सेठ,कमलेश गुप्ता,रामबरन शर्मा,अंगद यादव,दिनेश महाजन,मनोज यादव,गुलाब चंद,महिला मंडल से बेबी तिवारी, मीना बोरसे,सुनीता सकपाल,संगीता जायसवाल एवं हिन्दू जनजाग्रति संस्था की राष्ट्रीय संगठन मंत्री तुलसी छीपा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपस्थित जन समुदाय द्वारा जय श्रीराम के जयघोष के साथ नि:शुल्क प्याऊ का उद्घाटन संपन्न किया। जिला प्रभारी ललित माली ने आए हुए समस्त समाजसेवको, पत्रकार बंधु एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष पी के जैन जी को राष्ट्रीय महासचिव ने पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं व्यक्त किया।

यह न्यूज जरूर पढे