बोईसर:अब नहीं टूटेंगे ट्रेन की खिड़कियों के शीशे, यात्रियों को नहीं लगेगा पत्थर,आरपीएफ के उपनिरीक्षक पीएन सिंह ने शुरू की ये अनूठी पहल

by | May 14, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र, मुंबई, वसई विरार

हेडलाइंस 18

पिछले कुछ समय से ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं बढ़ गई है। इससे निपटना रेल प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं। ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे प्रशासन ने अब सराहनीय कदम उठाया है। पत्थरबाजी की घटना को रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल अब जागरुकता अभियान चला रहा हैं। लोगों को ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जा रही है। मुख्यतः यह अभियान बोईसर और वानगांव इलाकों के रेलवे लाइन के किनारे स्थित गांवो के स्कूली बच्चों के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी जागरुकता अभियान चल रहा है। आरपीएफ के उपनिरीक्षक पीएन सिंह ने बताया कि यह अभियान विभाग के बड़े अधिकारियों से मिले निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ निरीक्षक कपिल चौहान के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

पत्थरबाजी से राष्ट्रीय संपत्ति को होता है नुकसान

आरपीएफ के उपनिरीक्षक पीएन सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पत्थरबाजी से न सिर्फ राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचता है बल्कि रेल यात्रियों को भी नुकसान होता है। पत्थरबाजी से सिर्फ नुकसान ही नहीं लोगों की जान भी चली जाती है। ऐसा करना दंडनीय अपराध भी है। पत्थरबाजी करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में ऐसा नहीं करना चाहिए। सरकारी संपत्ति हम सभी की होती है और हम सभी इसका उपयोग करते हैं और सुरक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

यह न्यूज जरूर पढे