पालघर के दहानू में घूमने से लेकर खाने-पीने और ठहरने की बेहतरीन जगह जहां घूमने के बाद किसी और जगह को भूल जाएंगे

by | May 8, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र

पालघर जिले के दहानु में घूमने से लेकर खाने-पीने और ठहरने की बेहतरीन जगहें है,अगर आप भी खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस बार आपको दहानु की इन जगहों पर अवश्य पहुंच जाना चाहिए।

पालघर के दहानु भी एक ऐसी जगह जिसका नाम आपने भी जरूर सुना होगा। यह राज्य की एक ऐसी जगह जहां घूमने के बाद किसी और जगह को भूल जाएंगे। यहां का मौसम भी एकदम सुहावना रहता है।

ऐसे में अगर आप भी दहानु घूमना चाहते हैं तो आप यहां के मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों और साथ में यहां ठहरने और खाने-पीने की कुछ सस्ती जगहों के बारे में बताने जा रही हैं। आइए जानते हैं।

दहानु में घूमने की खूबसूरत जगहें

दहानू की इन जगहों पर घूमने के बाद महाराष्ट्र की अन्य जगहों को आप भूल जाएंगे। आइए जानते हैं।

दहानू बीच: दहानु का सबसे चर्चित और लोकप्रिय स्थल का नाम इस शहर के नाम से ही है। दहानू बीच एक ऐसी जगह है जहां सुबह और शाम के समय टहलने का एक अलग ही मजा है। सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा यकीनन आपको दीवाना बना देगा। यहां आप साइकिलिंग का भी मजा उठा सकते हैं।

महालक्ष्मी मंदिर: दहानु में मौजूद महालक्ष्मी मंदिर एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। इस प्रसिद्ध मंदिर का निर्माण जौहर राज्य के कोली राजा जयभा मुक्ने ने लगभग 1306 के आसपास करवाया था।


बोर्डी बीच: दहानू बीच की तरह बोर्डी बीच भी काफी फेमस है। समुद्र के किनारे आप सुकून के साथ पल बिता सकते हैं। परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ घूमने के लिए यहां सबसे अधिक लोग पहुंचते हैं।

दहानु फोर्ट: दहानु बीच से लगभग 2 किमी की दूरी पर मौजूद दहानु फोर्ट भी घूमने के लिए एक बेस्ट स्थान है। हालांकि, फोर्ट का कुछ हिस्सा खंडहर से तब्दील हो चुका है।

दहानू में रुकने की जगहें

अगर आप दहानु घूमने के लिए जा रहे हैं तो यहां आप बहुत कम पैसे में आसानी से ठहर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे रिज़ॉर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बहुत खर्च लगता है।

आत्मान (Aatmann)-आत्मान एक लग्जरी फार्म स्टे है। इस फार्म स्टे का निर्माण एकदम नेचुरल तरीके से किया गया है। इस फार्म स्टे के अंदर हरियाली आपको तरोताजा कर देगी।

फार्म स्टे- यह फार्मस्टे काफी बड़े इलाके में फैला हुआ है। फार्मस्टे में खेती भी होती है जहां आप सब्जियां और फल भी तोड़ सकते हैं। इस फार्म के अंदर आप साइकिलिंग भी कर सकते हैं। यहां मौजूद पूल में आप स्विमिंग भी कर सकते हैं। यहां आप एक से एक लजीज व्यंजन का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं।

कैसे पहुंचें दहानू ?

दहानु पहुंचना बहुत आसान है। यहां मुंबई और नबी मुंबई से आसानी से पहुंच सकते हैं। मुंबई से दहानु की दूरी लगभग 135 किमी है। मुंबई से टैक्सी या कैब लेकर दहानु पहुंच सकते हैं। ठाणे से दहानु की दूरी लगभग 117 किमी है। लोकल ट्रेन की भी सुविधा उपलब्ध है ।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे अपने फेसबुक व व्हाट्सअप पर जरूर शेयर करे ।

यह न्यूज जरूर पढे