पालघर: विहिप व बजरंग दल ने पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित

by | Apr 20, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र

हेडलाइंस 18

विश्व हिदू परिषद व बजरंगदल के शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक बाला साहेब पाटील और डीवाईएसपी से मिलकर ऐतिहासिक रामनवमी शोभायात्रा में कुशल प्रशासनिक व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही दोनो अधिकारियों को प्रभु श्री राम और मां जानकी की फोटो भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बजरंग दल के प्रांत संयोजक संदीप भगत भी मौजूद रहे।

इस दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक चंदन सिंह ने कहा कि शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी आम नागरिकों और व्यापारियों का आभार जताया गया है।

विहिप के धर्माचार्य विभाग के प्रमुख मुकेश दुबे ने कहा कि पालघर में निकली विशाल शोभा यात्रा में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका थी। दुबे ने कहा राम भक्तों की हजारों में संख्या में होने के बावजूद उन्होंने भी गजब का धैर्य, अनुशासन और गौरवमयी संस्कृति का परिचय देते हुए आपसी समन्वय का मिशाल पेश किया है। और सदियों का गौरवशाली परंपरा को कायम रखा है। शोभायात्रा में सहयोग के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापारियों को सम्मानित किया गया।

बता दें कि राम नवमी पर पालघर में विशाल शोभायात्रा निकाली थी। विहिप बजरंगदल के बैनर तले काफी संख्या में रामभक्तों ने गाजे बाजे, ढोल नगाड़े तथा भगवा ध्वज के साथ श्रीराम का जयघोष करते वीर सावरकर चौक से शोभायात्रा में शामिल हुए थे।

यह न्यूज जरूर पढे