पालघर शहर में नगर परिषद के खिलाफ मच्छरदानी आंदोलन

by | Apr 19, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र

पालघर शहर में मच्छरों की संख्या काफी बढ़ गई है और नगर परिषद मच्छरों के छिड़काव के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, मच्छरों की संख्या कम नहीं होने का नाम नही ले रही है जिसके चलते पालघर कांग्रेस ने आज एक अनोखे तरीके से मच्छरदानी आंदोलन कर विरोध किया।

पालघर शहर की खुली नालियों में मच्छरों की संख्या में वृद्धि हुई है और पालघरवासी मच्छरों से परेशान हैं.शाम के समय मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि एक व्यक्ति एक जगह एक मिनट भी खड़ा नहीं रह वहीं नगर परिषद से इस पर उचित उपाय की उम्मीद की जा रही है, लेकिन वे मामले को नजर अंदाज करते नजर आ रहे हैं.

पालघर नगर परिषद कीटाणुनाशक की खरीद के लिए 60 लाख रुपये, मलेरिया की दवा की खरीद के लिए 1 करोड़ 40 लाख रुपये, स्वच्छता अनुबंध के लिए 4 करोड़ 99 लाख रुपये और मरम्मत के लिए 1 करोड़ 69 लाख रुपये खर्च कर रही है। फिर नालियां, मच्छरों की संख्या कम क्यों नहीं हो रही? नागरिकों को गंदगी और मच्छरों का साम्राज्य देना, क्या यह भ्रष्टाचार नहीं है? ऐसा सवाल कांग्रेस नेता ने उठाते हुए कहा कि करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं तो कहां जा रहे हैं,

इस मच्छरदानी आंदोलन में जिला महासचिव मनोज दांडेकर, तालुका अध्यक्ष राजेश अधिकारी, नगर अध्यक्ष मनोहर दांडेकर, किसान प्रकोष्ठ पुंडलिक घरात, राशिक भानुशाली, किरण पाटिल, रज्जन मिश्रा, हसद चुनावाला, सुनील इंगोले, राजेश्वर भटनागर, राजेंद्र गोवारी, राजेश कटेला , शैला प्रसाद, मनीषा कलपुंड मौजूद रहे।

यह न्यूज जरूर पढे