भारत बना दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाला देश,चीन को छोड़ा पीछे

by | Apr 19, 2023 | देश/विदेश

भारत (India)दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश चीन को पीछे छोड़ते हुए सबसे बढ़ी मानव आबादी वाला देश बन गया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, भारत की जनसंख्या बढ़कर 142.86 करोड़ पहुंच गई है. संयुक्त राष्ट्र के विश्व जनसंख्या ‘डैशबोर्ड’ (मंच) के मुताबिक, चीन की आबादी 142.57 करोड़ है, जबकि अब भारत 142 करोड़ 86 लाख जनसंख्या के साथ दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन चुका है. वहीं तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा आबादी वाले देश अमेरिका की कुल आबादी अब 34 करोड़ हो गई है.

यह न्यूज जरूर पढे