Palghar | दो दिन के लिए अहमदाबाद-मुंबई राजमार्ग के पालघर खंड में भारी वाहनों पर प्रतिबंध,इन वाहनों पर रहेगी छूट

by | Apr 15, 2023 | ठाणे, पालघर, महाराष्ट्र, मुंबई, वसई विरार

मुंबई : महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के मद्देनजर गुजरात से मुंबई की ओर आने वाले भारी वाहनों की आवाजाही महाराष्ट्र के पालघर (Palghar) जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर शनिवार दोपहर से रविवार रात तक पूरी तरह से बंद रहेगी।

राज्य का बड़ा कार्यक्रम महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह का आयोजन 16 अप्रैल को नवी मुंबई के खारघर में किया जाना है, इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार इस साल सामाजिक कार्यकर्ता अप्पासाहेब धर्माधिकारी को प्रदान किया जाएगा।

पालघर जिला प्रशासन ने गुरुवार को यातायात प्रतिबंध के संबंध में एक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है । अधिसूचना के अनुसार, 15 अप्रैल दोपहर दो बजे से 16 अप्रैल रात 11 बजे तक गुजरात से ठाणे और नवी मुंबई की ओर आने वाले भारी वाहनों के लिए मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग (एनएच-48) पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि, हल्के मोटर वाहनों और एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं में शामिल वाहनों व लोगों को इस अवधि के दौरान राजमार्ग का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी।
हालांकि मुंबई महानगर क्षेत्र से गुजरात की ओर जाने वाले वाहन इस अवधि के दौरान हमेशा की तरह राजमार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह,मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। उनके अलावा लाखो लोग वहां मौजूद रहेंगे।

यह न्यूज जरूर पढे