हनुमान जन्मोत्सव पर विहिप- बजरंग दल ने निकाली भव्य शोभायात्रा,जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा बोईसर, भक्तों पर जमकर हुई पुष्पवर्षा

by | Apr 7, 2023 | देश/विदेश, पालघर, महाराष्ट्र

हेडलाइंस 18

श्रीहनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल शोभायात्रा विहिप एवं बजरंग दल द्वारा बोईसर में निकाली गई। जिसमें महिलाओं सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा की शुरुवात टीमा हॉल से हुई। नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई यशवंत सृष्टि से नवापुर नाका से होते हुए शोभा यात्रा का समापन देर रात सर्कस ग्राउंड में हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्री राम और श्री हनुमानजी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर रामभक्तों ने पूरे नगर को भगवा ध्वज से सजाया जो कि देखते ही बन रहा था। हजारों हनुमान भक्तों ने भजनों पर थिरकते हुए वाहनों पर सजी झांकियों के साथ चल रहे थे। जगह-जगह प्रसाद वितरण और मीठे और नींबू शरबत की व्यवस्था व्यापारियों और आम लोगों ने की थी।

विनोद वाजपेयी,भाजपा के जिला संगठन महामंत्री संतोष जनाठे,पूर्व नगराध्यक्ष भरत राजपूत,महावीर सोलंकी,विहिप के नेता एसपी सिंह,राजेश सिंह, आरबी सिंह,सुरक्षा प्रमुख कुंदन सिंह,मनोज मिश्र,प्रवीण राजपुरोहित,महेंद्र सिंह,गिरजेश यादव कृपाल सिंह,संतोष तिवारी, आदि मौजूद रहे।

बजरंग दल के जिला संयोजक चंदन सिंह ने शोभायात्रा में आये लोगों का आभार जताते हुए कहा कि बजरंग दल-विहिप घर-घर तक जाकर लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे।

विहिप के धर्माचार्य विभाग के प्रमुख मुकेश दुबे ने कहा बोईसर शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा का नगर वासियों ने फूल वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

यह न्यूज जरूर पढे