दहानू:नगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी और भ्रष्ट्राचार के खिलाफ समर्थकों सहित सड़क पर उतरे भरत राजपूत की दहाड़ के आगे झुकी नगरपालिका,लोगों को मिली बड़ी राहत

by | Mar 27, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र

हेडलाइंस 18

दहानू नगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों की काली करतूतों से आम लोग त्रस्त है। अधिकारियों के मनमानी फैसलों के खिलाफ नगराध्यक्ष रहे भरत राजपूत और जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज कोरे सहित सहित सैकड़ों भाजपा नेता और कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतरे और दहानू नगरपालिका के प्रशासक वैभव आवारे और कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर मनमानी और भ्रष्ट्राचार सहित कई गंभीर आरोप लगाए और जमकर नारेबाजी की।

बुलडोजर के सामने होंगे खड़े हम,हिम्मत है तो चला कर दिखाओ – राजपूत

भरत राजपूत ने आरोप लगाया कि वर्षो से यहां रह रहे लोग अगर बरसात से बचने के लिए घरों के पतरे भी सही करने लगते है,तो अवैध निर्माण बता नगरपालिका उन्हें नोटिस भेज देती है और गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलावने की धमकी देती है। राजपूत ने दावा किया कि लोगों के घरों को तोड़ने की धमकी देकर उनसे जमकर वसूली की जा रही है। राजपूत ने अपनी ही सरकार के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा उनके बुलडोजर के सामने हम खड़े रहेंगे। हिम्मत है,तो चलाए बुलडोजर।

उन्होंने कहा कि नगरपालिका के अधिकारी खासतौर पर गरीब और आम लोगों को अपना निशाना बना रहे है। नगर पालिका की कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। राजपूत ने कहा कि भ्रष्ट्राचार में डूबे अधिकारियों की शहर को नजर लग गई है,जिससे शहर की शांति छिन गई और लोग डरे सहमे है। हंगामे के बाद नगरपालिका के सीईओ वैभव आवारे ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद भ्रष्ट्राचार के आरोपों की जांच की जाएगी। और फिलहाल कार्यवाही को स्थगित किया जाएगा।

यह न्यूज जरूर पढे