पाकिस्तान की हिरासत में कैद पालघर जिले के सभी मशुआरो की शीघ्र रिहाई व स्वदेश वापसी के लिए सरकार प्रयासरत – विदेशमंत्री एस. जयशंकर

by | Mar 15, 2023 | देश/विदेश, पालघर, महाराष्ट्र

पालघर : भगवान एक बार घर पहुंचा दें, बस कुछ और नहीं चाहिए। एक बार घर चले गए तो जिंदगी भर बाहर कमाने नहीं आएंगे। ये हालत कोरोना में लगे लॉकडाउन में कई लोगो के साथ हुई थी,पर पालघर जिले के पाकिस्तान की जेलों में बंद मशुआरो के परिवारों का दुख दर्द जो उनको बोलते भी नही बन रहा है ,ऐसी पीड़ा जो खुद के गले मे आकर रुक जाती है व बताने पर आंखे छलकने लग जाती है ।

शीघ्र रिहाई के प्रयास जारी – एस. जयशंकर

पालघर जिले के 23 मछुआरों के प्रत्यावर्तन के संबंध में स्थानीय सांसद राजेन्द्र गावित द्वारा दिये ज्ञापन के जवाब में केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि पाकिस्तान की हिरासत में भारतीय मछुआरों के संबंध में सरकार कूटनीतिक माध्यमों से अपनी बात को लगातार उठाती रही है। मिली जानकारी के अनुसार, 07 मछुआरों वाली मछली पकड़ने वाली नाव शुद्धता कृपा व 09 मछुआरों को ले जाने वाली मत्स्य गंधा नामक एक अन्य नाव को पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने अपने कब्जे में लिया था। जैसे ही इन भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की गिरफ्तारी के बारे में सूचना मिली, इस मामले को पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ उठाया गया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप, 20 फरवरी 2023 को इन मछुआरों की भारतीय राष्ट्रीयता के आधार पर पुष्टि की गई और पाकिस्तान सरकार को अवगत करा दिया गया। इस्लामाबाद में एचसीआई नियमित रूप से पाकिस्तान सरकार से इन 23 मछुआरों सहित पाकिस्तान की हिरासत में सभी भारतीय मछुआरों की जल्द से जल्द रिहाई और प्रत्यावर्तन सुनिश्चित करने का अनुरोध करता रहा है।
साथ ही विदेश मंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि सरकार पाकिस्तान की हिरासत में सभी भारतीय मछुआरों की सुरक्षा को अत्यधिक महत्व देती है और उनकी शीघ्र रिहाई और स्वदेश वापसी के प्रयासों को जारी रखेगी।

पाक की जेलों में बंद निर्दोष मछुआरे

नवश्या महाद्या भिमरा(, 31, निवासी राऊतपाडा), सरीत सोन्या उंबरसाडा( निवासी , राऊतपाडा), कृष्णा रामज बुजड( 18,निवासी राऊतपाडा), विजय मोहन नगवासी( 30,) निवासी, गोरातपाडा) विनोद लक्ष्मण कोल( 53, निवासी खुनवडे-गोरातपाडा) अस्वाली गांव के रहने वाले है। इसी तरह जयराम जान्या सालकर( 35,निवासी भिनारी, रायातपाडा) उधऱ्या रमण पाडवी(25, निवासी सोगवे डोंगरीपाडा) पाकिस्तानी जेलों में बंद मछुआरों के नाम है।

यह न्यूज जरूर पढे