भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जैन ने किया मीडिया का सम्मान

by | Mar 5, 2023 | देश/विदेश, महाराष्ट्र

हेडलाइंस 18

मुंबई। मुंबई प्रवास के दौरान भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने भारत विकास परिषद के उद्देश्य और महत्व के बारे में मीडिया से मुम्बई में चर्चा की। इस चर्चा में विभिन्न मीडिया हाउस से आए गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव एल आर जाजू, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव रवि प्रकाश, मुम्बई प्रांत के अतिरिक्त संगठन सचिव मनोज वर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रमुख नरेंद्र मौर्य , चिंतक- वैज्ञानिक प्रेम नारायन अग्रवाल , सूर्यकान्त पांडेय, कार्यकर्ता योगेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

यह न्यूज जरूर पढे