आरपीएफ के एक कांस्टेबल ने की एक उप निरीक्षक की हत्या

by | Feb 9, 2023 | ठाणे, महाराष्ट्र, मुंबई

ठाणे : जिले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक कांस्टेबल ने 56 वर्षीय उप निरीक्षक की कथित तौर पर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 10 बजे कल्याण क्षेत्र के कोलसेवाड़ी स्थित अपने बैरक में वासवराज गर्ग मृत पाये गये जिन्हें अंबरनाथ शहर में तैनात किया गया था। इस मामले में संदिग्ध पंकज यादव (35) को हिरासत में लिया गया जो रोहा में तैनात है।

मृतक गर्ग बुधवार की रात अपने बैरक में अकेले गाने सुन रहे थे, तभी आरोपी उसके कमरे में घुस गया और कथित तौर पर लकड़ी के लट्ठ से उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह न्यूज जरूर पढे