बागेश्वर धाम की ललकार – लोगो ने राम को नही छोड़ा तो मैं तो आम हूं,हनुमानजी ने दी है ईश्वरीय शक्ति, लोगो के हित मे कर रहा हूं काम… जिनको शंका है वो दरबार में आएं मैं उनका चैलेंज स्वीकार करता हूं

by | Jan 19, 2023 | देश/विदेश

प्रख्यात संत बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में हैं। नागपुर विवाद पर बागेश्वर महाराज ने कहा कि जिन लोगों ने मुझ पर आरोप लगाते हुए चुनौती दी है मैं उनका चैलेंज स्वीकार करता हूं।

जानिए क्या बोले पंडित धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में फिर से 20 और 21 जनवरी को दिव्य दरबार लगेगा। वो इस इस दरबार में आएं मैं उनका चैलेंज स्वीकार करता हूं। बागेश्वर सरकार ने कहा- नागपुर में दो दिन का दिव्य दरबार लगाया गया था। वहां वे क्यों नहीं आये या किसी को पत्र लेकर क्यों नहीं भेजे। इसका मतलब है आरोप लगाने वाले छोटी मानसिकता के लोग हैं और भगोड़े हैं।
आरोप पर सफाई देते हुए पंडित धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री ने खुला चैलेंज देते हुए कहा है कि धीरे-धीरे देश के हिंदू जाग रहा है। हिंदू विरोधी ताकतों को अब मुंह की खानी पड़ेगी। वे भाग खड़े होंगे। धर्मांतरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा बागेश्वर धाम वनवासी क्षेत्रों में कथा आयोजित कर भोले-भाले लोगों को जागृत करने का कार्य कर रहा है। आने वाले दिनों में लोगों में जागरुकता आएगी। साथ ही धर्मांतरण का ग्राफ अपने आप गिरने लगेगा। उन्होंने कहा कि दमोह मध्यप्रदेश के 160 परिवारों को धर्मांतरण से बचाया है।

हनुमान जी को मानना, उनकी बात करना, हनुमान चालीसा को फैलाना गलत है ?

जिस किसी को शंका है वह आये और अपनी शंकाओं का निराकरण पाये। उन्होंने कहा कि ईश्वरीय शक्तियां होती हैं। आप भी अनुभव करेंगे तभी विश्वास कर पाएंगे। बोलने में विश्वास नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि हमें हनुमानजी ने जो ईश्वरीय शक्तियां दी है हम उसका उपयोग लोगों के हित में कर रहे हैं। साथ ही हम कभी अपने आप को ईश्वर नहीं बता रहे हैं। हनुमान जी को मानना, हनुमान जी की बात करना, हनुमान चालीसा को फैलाना गलत है। हम संविधान के अंतर्गत ही चलेंगे। अगर हम गलत हैं तो सभी हनुमान भक्तों पर एफआईआर होनी चाहिए। रायपुर में चुनौती स्वीकार करता हूं बागेश्वर धाम ने कहा कि श्याम यहां रायपुर आए। टिकट का खर्च मैं दूंगा। बागेश्वर धान ने कहा कि मैं कोई संत नहीं हूं। नागपुर में हमारी कथा 7 दिन के लिए थी। हम उस कथा को छोड़कर नहीं भागे।

इस संस्था ने दी थी चुनौती

दरअसल, नागपुर में भागवत कथा के दौरान अंध श्रद्धा मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव ने बागेश्नवर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया। इसके साथ उन्होंने चुनौती दी कि अगर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने चमत्कार को मेरे सामने सही दिखाते हैं तो उनको 30 लाख का इनाम दिया जाएगा।

यह न्यूज जरूर पढे