पालघर में बेखौप हुए बदमाश,मंदिर से ले उड़े दानपेटी

by | Jan 9, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र

हेडलाइंस 18

पालघर में एक मंदिर से अज्ञात बदमाशों ने दानपेटी चुरा ली जिसमें 70,000 रू की नकदी और अन्य बहुमूल्य सामान था। पुलिस ने बताया कि पुजारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 380 (चोरी) तथा 457 (अपराध करने की मंशा से रात में घर में घुसना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात में दापोली गांव में रेणुका माता मंदिर में हुई। रविवार सुबह मंदिर के पुजारी ने मंदिर का ताला टूटा देखा और वहां से दानपेटिका तथा भगवान की चांदी की एक चेन गायब थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह न्यूज जरूर पढे