पालघर | साइरस मिस्त्री कार दुर्घटना मामले में पुलिस ने अदालत में दायर किया आरोपपत्र

by | Jan 5, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र

पालघर : जिले में एक कार दुर्घटना में टाटा के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus mistri ) और एक सहयात्री की मौत के चार महीने बाद पुलिस ने बुधवार को यहां एक अदालत में आरोपपत्र दायर किया। पिछले साल चार सितंबर को यह घटना हुई थी, जब उनकी लग्जरी कार मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग से गुजरते समय एक पुल पर डिवाइडर से टकरा गई थी।

पालघर जिला ग्रामीण पुलिस ने पांच नवंबर को भारतीय दंड संहिता (IPS) की धारा 304-ए , 279 , 337 और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

इस पूरी घटना पर पुलिस ने गवाहों से पूछताछ की और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) तथा मर्सिडीज बेंज इंडिया, पुणे से रिपोर्ट जुटाई।

यह न्यूज जरूर पढे