हेडलाइंस 18
बोईसर के गणेश नगर में श्रीमद् भागवत कथा का विश्व शांति एवं सर्वकल्याण की कामना से समापन हुआ। कथा के समापन पर हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के समापन दिवस पर कथावाचक श्री विनय विनय त्रिपाठी भगवान श्रीकृष्ण की सर्वोपरि लीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसवध, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया। इस दौरान भजन गायकों ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। इस कथा में बड़ी संख्या में महिला-पुरूषों भक्तों ने आनंद उठाया। उन्होंने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरूप आचरण करने को कहा। कथा के पश्चात आरती की गई व सभी भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर विहिप के प्रखंड अध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि आत्मा को जन्म व मृत्यु के बंधन से मुक्त कराने के लिए भक्ति मार्ग से जुड़कर सत्कर्म करना होगा। हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। आर बी सिंह,हितेन दुमाड़ा,कुंदन सिंह संतोष तिवारी, प्रदीप झा,धनंजय सिंह,अरुण तिवारी,धीरज दुबे,घनश्याम पांडे, शिवम तिवारी,अमित यादव प्रियांशु पांडे,मनीष तिवारी,ललित त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
