पालघर | जिले में बढ़ती नाइजीरियाईयो व बांग्लादेशीयो की आबादी,फर्जी दस्तावेजों पर रह रहे विदेशी ,कई नागरिक गलत कारोबार में लिप्त

by | Dec 25, 2022 | ठाणे, पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर : नाइजीरियाई और बांग्लादेशी मूल के लोगो की आबादी पालघर जिले में बढ़ती जा रही है । पहले भी पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे विदेशियों को किराए पर घर देने के पहले पुलिस को इसकी सूचना दें। लोगों से विदेशियों से जुड़े वीजा और पासपोर्ट की फोटोकॉपी भी नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा कराने को कहा है। पुलिस ने ऐसा न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।

मुंबई से सटे पालघर जिले के वसई ,विरार, नालासोपारा व नायगांव में सस्ते किराए और मुंबई आने जाने के लिए लोकल सुविधा के चलते बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक रहने लगे हैं। मीरा रोड, वसई, नालासोपारा जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में नाईजीरियाई और बांग्लादेशी रहने लगे हैं। पुलिस के लिए परेशानी यह है कि बड़ी संख्या में नाइजीरियाई और बांग्लादेशी मादक पदार्थों के कारोबार और ऑनलाइन ठगी के धंधे में लिप्त हैं। इनमें से बड़ी संख्या में ऐसे विदेशी नागरिक हैं जो बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे हैं। जिसमे पुलिस की नरमी व किरायेदारों की लापरवाही साफ तौर पर दिखती है । जिले के वसई-विरार-नालासोपारा में नाइजीरियाईयो की संख्या बढ़ती जा रही है इसमे कितने अवैध तरीके से रह रहे है उसके लिए प्रशासन को छानबीन करनी जरूरी है ।

शनिवार को वसई की वालीव पुलिस में दो नाइजीरियनो को गिरफ्तार कर उनके ऊपर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नायगांव पूर्व क्षेत्र से दो नाइजीरियन, कायोडे अमीउ आदिसा (47) व दारमोला टोलूप एडबोला (37) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनाकर भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।दोनो आरोपियों पर वालीव पुलिस ने धारा 420,465,467 व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

यह न्यूज जरूर पढे