पालघर : वसई के वालीव इलाके में एक मूक बधिर व्यक्ति की हत्या करने और उसके शव को सड़क किनारे फेंकने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर के मूल निवासी सुनील तिवारी (34) का शव 20 दिसंबर की शाम को मिला था। जिसके बाद इस मामले की जांच शुरू की गई। मृतक सुनील तिवारी का गला घोंटा गया था और उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था जिससे उसकी पहचान न की जा सके। तीन दिन बाद नायगांव के रहने वाले यशवर्धन झा (21) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

जानिए मामला
मिली जानकारी के मुताबिक सुनील ने अपने भाई का फोन नंबर आरोपी को दिया और उसे बाद में फोन करने के लिए कहा। मृतक तिवारी के पास खुद का मोबाइल नहीं था। हत्यारे झा ने पीड़िता के भाई से बात करने का नाटक किया और कहा कि वह उपलब्ध नहीं है। आरोपी ने सुनील को उसके भाई के आने तक इंतजार करने को कहा। झा तिवारी को लूटने के इरादे से एक जगह पर ले गया और विरोध करने पर उसकी हत्या कर मौके फरार हो गया।