हेडलाइंस18
महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर शनिवार की सुबह मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बदमाशो ने दस महीने की बच्ची को कैब से बाहर फेंक दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसकी मां के साथ छेड़छाड़ की गई। बताया जा रहा है, कि महिला को भी वाहन से बाहर धकेल दिया गया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। महिला और उसकी बेटी वाडा तहसील में पेल्हार से पोशेरे में कैब से लौट रही थीं और उसमें कुछ अन्य लोग भी सवार थे। रास्ते में कैब चालक और कुछ सहयात्रियों ने महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ की।
महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने विरोध किया तो उन्होंने बच्ची को छीन लिया और उसे तेज रफ्तार कैब से बाहर फेंक दिया। अधिकारी ने कहा कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों पर मांडवी पुलिस थाने मे मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है।
