पालघर:घर में घुसे चोर को पकड़कर लोगों ने कर दी जमकर धुनाई,चोर पहुंचा अस्पताल तो पिटाई करने वाले लोग पहुंचे हवालात

by | Dec 6, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

हेडलाइंस18

वसई.नालासपोरा इलाके में एक घर में चोरी करने घुसे चोर को पकड़कर उसकी पिटाई करने वाले पांच लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वही लोगों की पिटाई में जख्मी हुए चोर का एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। इस शातिर चोर पर 13 मामले विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज है।

29 नवंबर की सुबह, आदम खान एक घर में सेंधमारी के इरादे से संतोषभुवन स्थित एक एक घर में घुस गया।लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पेल्हार पुलिस ने चोर की पिटाई करने वाले 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोर आदम खान पर भी केस दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर फैली कुछ अफवाह के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि आरोपी आदम खान एक शातिर क्रिमिनल है और उसके विरुद्ध कांदिवली पुलिस स्टेशन, मुंबई शहर में हत्या, डकैती, अवैध हथियार रखने, सेंधमारी, जबरन चोरी, मारपीट, चोरी, बलात्कार जैसे 13 गंभीर मामले दर्ज है। पेल्हार थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वसंत लब्धे ने बताया कि मारपीट करने वाले सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह न्यूज जरूर पढे