महाराष्ट्र के इस जिले में सोने की खदान मिलने का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया दावा

by | Dec 3, 2022 | महाराष्ट्र, मुंबई

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में सोने की खदानें होने की जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के एक होटल में एक कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर और सिंधुदुर्ग जिले में सोने की खदानें हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रपुर की सिंदेवाही तहसील के मिनझरी और चिमूर तहसील के बामनी में सर्वेक्षण के दौरान सोना होने की पुष्टि हुई थी. डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिसर सुरेश नेताम ने बताया कि 2013 से 2015 के बीच जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से इस परिसर में कॉपर धातु के लिए सर्वेक्षण कराया गया था. उसी दौरान यहां सोने के अंश मिले थे.

यह न्यूज जरूर पढे