निधि गुप्‍ता के हत्यारे सूफियान का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर

by | Nov 19, 2022 | उत्तर प्रदेश, लखनऊ

लखनऊ के निधि गुप्ता हत्‍याकांड में फरार चल रहे इनामी आरोपी सूफियान को लखनऊ पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिफ्तार कर दिया है। लखनऊ पुलिस की दुबग्‍गा इलाके में सूफियान के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सूफियान के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। एनबीटी की खबर के मुताबिक सूफियान पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने और निधि की हत्या का आरोप लगाया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने निधि की हत्या के आरोपी सूफियान पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पीड़ित परिजनों ने आरोपी सूफियान पर निधि को छत से फेंकने का आरोप लगाया था।

यह न्यूज जरूर पढे