Palghar : 21 वर्षीय व्यापारी का सड़क किनारे मिला शव,हत्या का अंदेशा

by | Nov 15, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर ; मांडवी पुलिस थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय एक कबाड़ व्यापारी का शव सड़क किनारे मिला और पुलिस को संदेह है कि यह हत्या का मामला है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मांडवी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रफुल्ल वाघ ने बताया कि गांव पुलिस पाटिल ने सोमवार को भिवंडी रोड पर शव देखा और मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के कर्मियों को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है और हत्यारों की तलाश की जा रही है।

यह न्यूज जरूर पढे