परशदेपुर: लोगों को सरकार की योजनाओं का मिल रहा लाभ

by | Nov 13, 2022 | उत्तर प्रदेश, रायबरेली

राजकुमार

रायबरेली.नगर निकाय चुनाव की रूप रेखा तैयार करने के लिए शनिवार को नगर पंचायत परशदेपुर व नसीराबाद में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व चुनाव प्रभारी बीरेंद्र तिवारी ने दोनों नगर पंचायतों में संगठन की बैठक कर रणनीति तैयार की । वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ को लोगो बताये और संगठित होकर निकाय चुनाव में पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को जिताने में पूरे जोश के साथ सहयोग करे । कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि टोली बनाकर लोगों के घर घर जाये और केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा किये गये कार्यों को बताये। भाजपा विधायक अशोक कुमार ने कहा कि संगठित होकर कार्य करें। सलोन विधानसभा की तीनों नगर पंचायतों में एकजुट हों कर भगवा लहराया जायेगा।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार कौशल, भाजपा नेता ओमप्रकाश मौर्य, कमल चंद्र वैश्य मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा,  अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन सीपी श्रीवास्तव, बंशबहादुर सिंह,अजय पांडेय,अभय सिंह भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह न्यूज जरूर पढे