सूरत : श्री क्षेत्र पंढरपुर से घुमान साईकल यात्रा का आज सूरत की धरती पर करीब शाम 4 बजे आगमन हुआ। जैसे साईकल यात्रियों ने सूरत की सीमा में प्रवेश किया उनके सत्कार और सम्मान के लिए पहले से श्री विठ्ठल नामदेव छीपा समाज दक्षिण गुजरात सूरत और श्री क्षत्रिय आहिर शिंपी समाज सूरत की दोनो टीम खड़ी थी। स्वागत के लिए इतने आतुर थे जैसे दोनो संस्थाओं की कई युगो की प्रतीक्षा आज सम्पन्न हुई होने वाली हो।

भेस्तान चार रास्ता पर जैसे है साईकल यात्री आये उनके लिए श्री विठ्ठल नामदेव छीपा समाज दक्षिण गुजरात सूरत की तरफ से मिनरल वाटर ओर छाँछ की व्यवस्था की गई थी। संस्था सलाहकार आनंद राज परिहार और महिला अध्यक्षा गूँजन बहन गेहलोत ने गुलाब पुष्प से सभी भक्तों पर वर्षा की। संस्था सचिव निखिल छीपा, महिला अध्यक्षा गूँजन बहन और संस्था सलाहकार अनंदराज परिहार ने संत शिरोमणि नामदेव महाराज की आरती कर संत शिरोमणि के चरणों मे पुष्प अर्पित किए।
वहां से फिर साईकल यात्रा सन्त नामदेव मन्दिर जहा भोजन प्रसादी ओर विश्राम की व्यवस्था की थी वहां के लिए रवाना हुई। यह व्यवस्था श्री क्षत्रिय नामदेव आहिर शिंपी समाज सूरत द्वारा की गई थी। नामदेव महाराज चरण पादुका को भक्तों द्वारा मंदिर में विश्राम के लिए रखा गया। श्री विठ्ठल नामदेव छीपा समाज दक्षिण गुजरात के सरंक्षक श्री सुरेश नानिवाल और अध्यक्ष संजय पाण्डला ने इस पूरी व्यवस्था का निरक्षण करते हुए सुंदर तरीके से सम्पन्न किया। जिसमे देशराज डूडसी,राजूमल खानपुर,हीरालाल बोरटा, मदन इकबलगढ़, मुकेश चुंडा,तुलसी मुलेवा और महिला मंडल की बहनों अथक सहयोग दिया।