ठाणे : शहर के विवियाना मॉल के सिनेपोलिस थिएटर में लगे ‘हर हर महादेव’ (Har Har Mahadev) फिल्म दिखाए जाने को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) द्वारा पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड की नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के चलते जहाँ सिनेपोलिस में इस फिल्म का प्रसारण रोक दिया गया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मारपीट की भी घटना को संज्ञान में लेते हुए वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में NCP नेता व विधायक आव्हाड और उनके 100 समर्थकों के खिलाफ शिकायत का मामला दर्ज कीया है।
मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ में इतिहास को तोड़े जाने के बहाने सोमवार रात विवियाना मॉल में NCP द्वारा फिल्म का शो रोके जाने के बाद अब मनसे पूरी तैयारी के साथ इस लड़ाई में कूद गई है। NCP के आंदोलन के बाद MNS की तरफ से रात इस शो को फिर से शुरू कर दिया गया था। वहीं मंगलवार शाम को मनसे ने एक ही मॉल में फिल्म के लिए दो स्क्रीन बुक की थी और दर्शकों को मुफ्त में फिल्म दिखाई। साथ ही मनसे के ठाणे-पालघर जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को ललकारते हुए कहा कि हिम्मत हो तो फिल्म बंद करके दिखाएं। मनसे द्वारा दी गई इस चुनौती के बाद ठाणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और मनसे के बीच विवाद बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
पालघर जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव के मनसे के कार्यकर्ताओं के साथ विवियाना मॉल पहुंचे और शो को दोबारा शुरू करा दिया। साथ ही जाधव के नेतृत्व में मनसे की ओर से मंगलवार शाम 6.15 बजे एक और शो बुक किया गया है। जाधव ने कहा कि दर्शकों को भी बताएं कि वास्तव में इस फिल्म में क्या है, वे भी उत्सुक हैं कि वास्तव में इस फिल्म में क्या है, इसलिए हमने इस शो को मुफ्त में रखा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो विरोध करना चाहते हैं वे आएं, और हम उन्हें विरोध का उत्तर मनसे स्टाइल में देंगे। ऐसे में मनसे द्वारा दी गई इस धमकी को लेकर अब ठाणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और मनसे के बीच आगामी दिनों में विवाद बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।