पालघर | दिल का दौरा पड़ने से सहायक पुलिस निरीक्षक की मौत

by | Nov 3, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर :विरार थाना क्षेत्र में कार्यरत एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक की बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सहायक पुलिस उपनिरीक्षक का नाम संजय माली (48) है। संजय माली पिछले तीन दिनों से बीमार थे। जिसके चलते वह तीन दिन की छुट्टी के बाद बुधवार को ड्यूटी पर आए। वह विरार चंदनसार में बीट पर काम कर रहे थे, तभी उन्हें बुधवार शाम करीब छह बजे अचानक दिल का दौरा पड़ा।इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं।

यह न्यूज जरूर पढे