हेडलाइंस18
नालासोपारा क्षेत्र के वाकनपाडा इलाके में एक महिला पर उसके पूर्व पति व प्रेमी ने एसिड से हमला किया है। जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई। सोपारा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में जख्मी महिला का उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक वाकनपाडा के वनोठा पाडा स्थित घर पर सो रही महिला के ऊपर उसके पूर्व पति तौफीक अकबर अली इदरीसी व प्रेमी कामरान ठेकेदार अंसारी,एसिड अटैक कर फरार हो गए है। पेल्हार पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बतादे कि कुछ महीनों पहले ही महिला ने तौफीक इदरीसी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह उससे मारपीट करने लगा तो महिला उसे छोड़कर कामरान अंसारी के साथ लिव इन में रहने लगी। लेकिन जब उसका कामरान से भी विवाद होने लगा तो वह एक तीसरे व्यक्ति कमाल खान निवासी नालासोपारा के साथ रहने लगी।

इस बात से उसके पहले पति व प्रेमी काफी नाराज हो गए और दोनो ने मिलकर उसके ऊपर रविवार रात घर की खिड़की से एसिड से हमला कर दिया। जिसमे महिला जुनैदा अली (काल्पनिक नाम) और कमाल जख्मी हो गए। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
