वसई की पेल्हार पुलिस ने एक ऐसे कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित क्रांति चौक पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक वॉचमैन की हत्या कर 4 लाख की बीड़ी लूटकर फरार हो गया था। औरंगाबाद पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी मुबारक अली शाह वारदात के बाद नालासोपारा के जाबरपाडा इलाके में छुपा था। शुक्रवार को औरंगाबाद पुलिस ने पेल्हार पुलिस को इसकी जानकारी दी।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मुबारक अली शाह को गिरफ्तार कर औरंगाबाद पुलिस को सौप दिया है। यह कार्रवाई सीनियर पीआई विलास चौगुले के मार्ग दर्शन में क्राइम पी.आई महेंद्र शेलार , अमर मराठे, डिटेक्शन टीम के पुलिस उप निरिक्षक सुनील पाटील, तानाजी चव्हाण, सचिन बलिद , मोहसिन दिवान, किरण आव्हाड, रोशन पुरकर ने की है।
