हेडलाइंस18
नालासोपारा। वसई विरार महानगर पालिका प्रभाग समिति एफ अंतर्गत नालासोपारा पूर्व श्रीराम नगर, बिलालपाडा में श्रीराम नगर रामलीला मंडल द्वारा आयोजित रामलीला का आयोजन दिनांक 28 अक्टूबर से 08 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जा रहा है। श्री राम नगर रामलीला मंडल इस वर्ष अपने 20 वां वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण करने के बाद 21 वें वर्ष में प्रवेश किया है। ज्ञात हो कि श्रीराम नगर रामलीला मंडल की स्थापना वर्ष 2002 में अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह द्वारा की गयी है। स्थापना के बाद से प्रतिवर्ष मंडल द्वारा क्षेत्र में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। जहां मंडल द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवन गाथा को नाट्य मंच के माध्यम से जन – जन तक पहुंचाने का भगीरथ प्रयास किया जा रहा है। दिनांक 28 अक्टूबर 2022 को रामलीला का उद्धघाटन बविआ के अध्यक्ष व वसई के विधायक हितेंद्र ठाकुर के हाथों किया जाएगा। इस अवसर पर प्रथम महापौर राजीव पाटील, काशीनाथ पाटिल (पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, ठाणे ), बलिराम जाधव (पूर्व सासंद ),क्षितिज ठाकुर (विधायक, नालासोपारा), विशेष सहयोगी पूर्व सभापति अब्दुल हक पटेल, पूर्व उपमहापौर उमेश नाईक, पूर्व सभापति सरिता प्रमोद दुबे, उत्तर भारतीय महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश यादव, समाजसेवी अमजद अली समानी आदि गणमान्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मंडल के संस्थापक प्रदीप कुमार सिंह, राम जतन पाल, सुरेंद्र उपाध्याय, वी.वी.चौबे, रामसागर मिश्रा, जे.पी.सिंह, रामहित यादव, भीभ सिंह, सुरेश जायसवाल (हरिओम ), अर्जुन सिंह, अतुल प्रदीप सिंह और कृष्ण चौबे आदि लोगों द्वारा रामलीला में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होने का निवेदन किया गया है।आयोजक कर्ता प्रदीप सिंह ने बताया कि दिनांक 28/10/2022 से शुरू (नारदमोह, रामजन्म – ताड़का बध, अहिल्या उध्दार – जनक फुलवारी, धनुष यज्ञ, दशरथ प्रतिज्ञा पालन राम वन गमन, राम केवट संवाद सुपर्णखा नाक कटैया, सीताहरण राम सुग्रीव मित्रता, बालिवध लंका दहन, विभिषण शरणगति अंगदरावण संवाद, मेघनाद का शक्तिप्रयोग कुम्भकरण वध, मेघनाद वध अहिरावण वध, रावण वध व राम राज्याभिषेक अथिति सत्कार व पुरस्कार वितरण) 8 नवंबर 2022 को समापन किया जायेगा।