पालघर | पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

by | Oct 6, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र

पालघर : कासा पुलिस क्षेत्र क्षेत्र में एक 42 वर्षीय महिला की दर्दनाक हत्या होने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है। यह घटना 2 अक्टूबर रात्रि की है।
मिली जानकारी के अनुसार, संगीता शिवकुमार साहणी (42)आवढाणी पारस पाडा निवासी थी। बताया गया कि मृतका अपने पहले पति प्रकाश करबट की मौत के बाद दूसरे पति शिवकुमार रामरूप साहनी के साथ रहती थी,मृतक पति से दो बेटे है,मृतक व आरोपी शिवकुमार रामरूप साहनी के बीच हमेशा छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था और उसके साथ मारपीट करता था। शिकायतकर्ता के सौतेले पिता आरोपी शिवकुमार साहनी ने मृतक संगीता साहनी के सिर पर प्लास्टिक की बैटरी से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी शिवकुमार रामरूप साहनी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया,जहा कोर्ट ने उसे 7 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

यह न्यूज जरूर पढे