दर्दनाक हादसा | यूपी के भदोही में पंडाल में लगी भीषण आग,3 की मौत,64 झुलसे,देखे वीडियो

by | Oct 3, 2022 | उत्तर प्रदेश, लखनऊ

भदोही जिले में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। वहां एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई। इसमें 12 और 10 साल के 2 लड़कों और 45 साल की एक महिला की मौत हो गई। जबकि 64 अन्य लोग झुलस गए।
गंभीर रूप से झुलसे 42 लोगों को वाराणसी में भर्ती कराया गया। झुलसे लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। एडीजी राम कुमार ने हादसे की जांच के लिए 4 सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी है।

औराई स्थित नारथुआ गांव के इस पूजा पंडाल में रात करीब नौ बजे आरती हो रही थी। तभी अचानक आग लग गई। आग की चपेट में पूरा पंडाल आ गया। आग पर काबू पाने के लिए मिर्जापुर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाईं गई थी। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

यह न्यूज जरूर पढे