बोईसर में विहिप का मनाया गया 58वां स्थापना दिवस

by | Aug 27, 2022 | देश/विदेश, पालघर, मुंबई

हेडलाइंस18

विश्व हिन्दू परिषद का 58वां स्थापना दिवस बोईसर के टीमा हॉल में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य वक्ता के रूप मे आए विहिप के कोंकण प्रांत के सह-प्रक्षिक्षण प्रमुख मिलिंद बेटावतकर ने अपने सम्बोधन मे कहा कि हमारे मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ पर्व पर भारत की संत शक्ति के आशीर्वाद के साथ हुई थी। विहिप का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू धर्म की रक्षा करना और समाज की सेवा करना है। भारत के लाखों गांवों और कस्बों में विहिप को एक मजबूत, प्रभावी, स्थायी और लगातार बढ़ते हुए संगठन के रूप में देखा जा रहा है। दुनिया भर में विहिप एक मजबूत और आत्मविश्वासी हिंदू संगठन के रूप में आकार ले रहा है। स्वास्थ्य-शिक्षा, आत्म-सशक्तिकरण आदि के क्षेत्रो में 4277 से अधिक सेवा परियोजनाओं के माध्यम से विहिप हिंदू समाज की जड़ों को मजबूत कर रहा है। बेटावतकर ने कहा कि सरकार नाम की व्यवस्था से कार्य करने का पहला प्रयोग भगवान श्रीराम ने किया था। उन्होंने कहा कि जाति ऊपर उठकर हिंदुओ को विचार करने की आवश्यकता है। इस दौरान कई साधु संतों सहित आरएसएस बोईसर के संघचालक विनोद वाजपेयी विहिप के बोईसर प्रखंड प्रमुख एसपी सिंह,बजरंग दल के जिला संयोजक चंदन सिंह, धर्माचार्य विभाग के पालघर जिला प्रमुख मुकेश दुबे,कोषाध्यक्ष महावीर जैन,भाजपा के मंडल अध्यक्ष पप्पू संखे सहित सैकड़ों हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के जिलाध्यक्ष कुमार नागसेठ ने की तो वही संचालन अरविंद सिंह ने किया।

यह न्यूज जरूर पढे