पालघर | रिश्वत लेते लिपिक सहित 3 गिरफ्तार

by | Aug 25, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर जिले में भूमि अभिलेख विभाग के एक लिपिक (क्लर्क) और दो अन्य लोगों को मंगलवार को 30,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोप है,कि क्लर्क ने शिकायतकर्ता को भूमि माप की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
एसीबी ने बताया कि क्लर्क की पहचान राजेंद्र संखे (45) की रूप हुई है। इसने दो अन्य लोगों कैलास जोगी (42) और ऑटोरिक्शा चालक रमन गोली के जरिये रिश्वत मांगी थी। केस दर्ज कर मामले की जांच जारी है।

यह न्यूज जरूर पढे