Palghar | पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

by | Aug 21, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर : तालुका के खुडेद धोड़ी पाड़ा में चरित्र के संदेह में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने का मामला सामने आया है। विक्रमगढ़ पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार खुडेद (धोड़ी पाड़ा) निवासी आरोपी वसंत शंकर गावित (55) ने खेत में जा रही पत्नी शेवंती की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी.इसकी शिकायत बेटे गणेश ने विक्रमगढ़ पुलिस को दी थी। इस शिकायत के अनुसार पालघर जिला पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल के मार्गदर्शन में उपाधीक्षक परदेशी विक्रमगढ़ पुलिस निरीक्षक प्रदीप गीते ने त्वरित जांच कर आरोपी वसंत गावित को गिरफ्तार कर लिया.

यह न्यूज जरूर पढे