पालघर के जव्हार तालुका के राजेवाडी गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग अपने घर पर तिरंगा फहराने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान फर्श की टाइल्स टूट गई, जिसकी वजह से वह नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई।
मृतक बुजुर्ग की पहचान लक्ष्मण शिंदे के रूप में हुई है। वह महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड से रिटायर्ट कर्मचारी हैं। वह पांच साल पहले रिटायर हो गए थे। जब वह घर की छत से नीचे गिरे तो घर पर उनकी पत्नी और बेटी थीं।
शिंदे को हादसे के बाद एक नहीं बल्कि तीन अस्पताल ने अलग-अलग जगह रेफर किया पर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
