गौभक्त सरकार,भूख से मरती गायें,प्रशासन मौन

by | Aug 10, 2022 | उत्तर प्रदेश, रायबरेली

राजकुमार


डीह,रायबरेली। अमेठी संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र सलोन की गौशालाओं में गोवंश भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर मर रहे हैं और जिम्मेदार आंख-कान बंद किए बैठे हैं। डीह ब्लॉक की ग्राम पंचायत डीह में पूरे पूरे गजराज में गौशाला बनाई गई है जिसमें अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। व्यवस्था के नाम पर बाउंड्री वाल के अंदर कीचड़ और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। न जानवरों के खाने के लिए चारा है और न उनकी चिकित्सा की उपयुक्त व्यवस्था। परिणाम स्वरूप किसानों की फसल को बचाने के नाम पर उसमें बंद किए गए आवारा गोवंश तड़प-तड़प कर जान दे रहे हैं और उनका कोई पुरसाहाल नहीं है। आए दिन जानवर मर रहे हैं, गौशाला पर कौवे मंडरा रहे हैं। जिम्मेदार लोग उधर से मुंह फेरे बैठे हैं और सरकार की छवि पर कालिख पोत रहे हैं मंगलवार को भी चहारदीवारी के अंदर गोवंश मृत मिले हैं और कौवे मंडरा रहे हैं।
अव्यवस्था का यह आलम वहां है जहां खंड विकास अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय है। कल्पना की जा सकती है कि दूर स्थित गौशालाओं का क्या हाल होगा। लोगों ने मांग की है,कि प्रशासन को जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए गौशाला की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।

यह न्यूज जरूर पढे