Palghar | धर्म परिवर्तन करवाने के आरोप में 4 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज,जानिए क्या है पूरा मामला

by | Aug 7, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र

पालघर के दहानू में एक आदिवासी महिला को ईसाई धर्म अपनाने के लिए विवश करने का प्रयास करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी पुलिस ने देते हुए कहा कि सारावली के तलवपाड़ा की रहने वाली 50 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि चार लोग शुक्रवार को उसके घर आए और उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए समझाया और धर्म परिवर्तन के लिए पैसे की भी पेशकश की।
आरोपियों में क्लामांट बैला (37), करिम्मा फिलिप्स (53), पिंकी कौर शर्मा (36) और परशुराम शिंगदा (24) के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आपको बता दे कि राष्ट्रीय हिन्दू सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने कुछ लोगों को पकड़ा जो धर्म परिवर्तन करवा रहे थे । राष्ट्रीय हिन्दू सेवा संघ का आरोप था,कि कुछ मिशनरियों द्वारा डहाणू-सावटा गाव के रुस्तमजी कॉलेज के पास हिन्दू परिवारों को बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन का कार्य किया जा रहा था। उन्हें जैसे ही इसकी जानकारी मिली उनकी टीम आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुँची। जिसके बाद धर्म परिवर्तन करवाने आये ईसाई मिशनरियों के लोगों के साथ साथ नकदी व ईसाई धर्म की धार्मिक किताबे,साथ ही एक पूरी सूची बनाई हुई मिली। राष्ट्रीय हिन्दू सेवा संघ और विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने सभी को पकड़कर स्थानीय पुलिस को सौप दिया था।

यह न्यूज जरूर पढे