चार उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

by | Aug 3, 2022 | उत्तर प्रदेश, रायबरेली


कामतानाथ सिंह
नसीराबाद, रायबरेली। जिलाधिकारी रायबरेली ने जिले के चार उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षैत्र में बदलाव कर दिया है। 03 अगस्त बुधवार को जारी आदेश के अनुसार क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार कोरी और आम जनता के द्वारा पशु तस्करी पकड़े जाने के बावजूद उसकी जांच में क्लीन चिट की रिपोर्ट देने वाले सलोन तहसील के बहुचर्चित उप जिलाधिकारी आसाराम वर्मा को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर सदर तहसील के उप जिलाधिकारी राजेंद्र कुमार को सलोन का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार जनहित और शासकीय हित में सुश्री शिखा संखवार, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) तहसील सलोन को उप जिलाधिकारी सदर बनाया गया है। सलोन के उप जिलाधिकारी आसाराम वर्मा को डलमऊ और डलमऊ में तैनात उप जिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्र को तहसील ऊंचाहार में उप जिलाधिकारी तैनात किया गया है। यह आदेश अकाल प्रभाव से लागू हो गया है और सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नवीन तैनाती के अनुसार अविलंब पदभार ग्रहण करने हेतु आदेशित किया गया है।

यह न्यूज जरूर पढे