Palghar | भू- माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर ,114 अनाधिकृत घर ज़मींदोज़

by | Jul 19, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर ; एक बार फिर से वसई विरार शहर महानगरपालिका का हथौड़ा तेजी से गरज रहा है,पिछले कई दिनों से अवैध निर्माणों पर जमकर तोड़फोड़ कर रही है। गौरतलब है कि अनिलकुमार पवार जब से विविसीएमसी आयुक्त पदभार संभाले है तबसे अवैध निर्माणों पर तोड़क कार्रवाई जारी है। नतीजतन शहर में नए अवैध निर्माण बनाना भू-माफियाओं के लिए सिरदर्द बन गया है।

इसी कड़ी में प्रभाग समिति “जी” में लगातार अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चल रहा है।विविसीएमसी ने बताया कि, आयुक्त अनिलकुमार पवार,अतिरिक्त आयुक्त आशीष पाटिल व उपायुक्त कामठे के मार्गदर्शन में प्रभाग “जी” राजवली,वाघराल पाडा सर्वे न.146,147,196,201,203,204,206 स्थित 114 अनधिकृत रूम 28500 चौ.फुट 30 पाया 7500 चौ.फुट व 5000 चौ.फुट पत्रा शेड , कुल 41000 चौ.फुट अवैध तोड़क कार्रवाई की गयी। इसी क्रम में प्रभाग “एफ” के भिम टेकरी,शिर्डी नगर स्थित 16 हजार चौ.फुट में अवैध निर्माण तोड़े गए। यह कार्रवाई एएमसी रुपाली संखे व इंजीनियर हितेश जाधव ने की है।

ज्ञात हो कि,प्रभाग “जी” में 15 जुलाई को गोखीवरे, भोयदापाड़ा डंपिंग ग्राउंड के पीछे 35 खतरनाक जगह पर स्थिति अनाधिकृत कमरे, पेपर शेड और खतरनाक पहाड़ी खुदाई के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।हालांकि 19 जुलाई को भी इस प्रभाग तोड़क कार्रवाई जारी रखा है। तोड़क कार्रवाई में सहा.आयुक्त निलम निजााई ,विशाखा मोठघरे प्रभाग समिती (डी), गिलसन घोंसालविस प्रभाग समिती (एच), और कौस्तुभ तामोरे (क. अभियंता.) कल्पेश कडव अति.आयुक्त के अधिनस्त ओम वगल. उप आयुक्त के अधिनस्त, केयूर पाटील,भीम रेड्डी, मिलिंद शिरसाट तथा सर्व मजदूर कर्मचारी,मार्शल, व पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।

यह न्यूज जरूर पढे