गांजा जैसा पदार्थ बरामद, दो गिरफ्तार

by | Jul 19, 2022 | उत्तर प्रदेश, रायबरेली


डीह, रायबरेली! स्थानीय थाने की पुलिस टीम ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके पास से गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है! 18 जुलाई को देर रात डीह थाने के उपनिरीक्षक सौरव कुमार आरक्षीगण हरेंद्र सिंह,शुभम विश्वकर्मा, शक्ति चौधरी, छोटे सिंह और प्रवीण के साथ रात गश्त पर डीह-फुरसतगंज मार्ग पर जा रहे थे कि ग्राम मऊ के पास पूरे मेड़ई तिराहा पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे जो पुलिस देखकर भागने लगे सन्देह के आधार पर उन्हें पकड़ा गया तो जामा तलाशी में शक्ति द्विवेदी पुत्र सूर्यकांत द्विवेदी, निवासी मऊ थाना डीह आयु लगभग 21 साल के पास से 01 किलो 700 ग्राम गांजा और कृष्ण कुमार तिवारी पुत्र दुर्गा दीन तिवारी आयु लगभग 51 वर्ष के पास से 01 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया! पुलिस ने स्थानीय थाने में दोनों के विरुद्ध 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करके जेल भेज दिया!

यह न्यूज जरूर पढे