Sirohi | गौ सेवा सच्ची सेवा -विधायक संयम लोढ़ा

by | Jul 18, 2022 | राजस्थान

भूपेंद्र परमार,पिंडवाड़ा
सिरोही पिण्डवाड़ा ; आज सूरि प्रेम जीव रक्षा केंद्र संस्थान परलाई पांजरापोल में सिरोही जिला गौशाला स्नेह मिलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन मुख्यमंत्री सलाहकार एवं सिरोही-शिवगंज विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य अतिथी में सुबह 10 बजे प्रारम्भ हुआ। जिसमे विधायक ने कहा की गौ सेवा एक सच्ची सेवा है जीवदया के कार्य में जो गौभक्त अपनी अद्भुत सेवाये देते है वह धन्यवाद के पात्र है राज्य सरकार ने गौशालाओ के लिये कई योजनाऍ बनाई है हम सभी को पूरा पूरा लाभ लेना चाहिए। मुख्यमंत्री महोदय ने 6 महीने के अनुदान को बढाकर 9 महीने कर अद्भुत कार्य किया है
श्री वेप्स मंडल अध्यक्ष मनिष जैन के अनुसार सिरोही जिला गौशालाओ के सभी पदाधिकारियो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। श्री संयमजी लोढ़ा एवं सभी गौभक्तो ने पूरी पांजरापोल का अवलोकन कर मुखकंठ से प्रसंशा की।जिसमे सर्व प्रथम सभी अतिथियों का सूरि प्रेम जीव रक्षा केंद्र के अध्यक्ष श्री विलियम जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया। सभी अतिथियों का स्वागत तिलक,माला,शाल,स्मृति चिन्ह से किया गया।जॉइंट डाइरेक्टर श्री जगदीशजी बर्बर ने अनुदान सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी।पथमेड़ा गौशाला के श्री रघुनाथसिंहजी राजपुरोहित ने राज्य सरकार की नई योजनाओ को अवगत करवाया। तत्पश्चात सभी गौशालाओ ने अपनी-अपनी समस्या रखी। जिसमे मुख्यतया सूरि प्रेम जीव रक्षा केंद्र परलाई ने अपने डिजाईन से नंदीशाला खोलने की भावना व्यक्त की एवं गौमाता को गौचर भूमि अथवा चारागाह भूमि में समाधी की अनुमति हेतु बात रखी। ओम श्री गजानंद समिती ने एम्बुलेंस की समस्या से अवगत करवाया। अरठवाडा गौशाला समिती ने अनुदान हेतु अपनी समस्या बताई। श्री आदिश्वर गौशाला ने सहयोग हेतु निवेदन किया।श्री राम गौशाला समिती पालडी ने चारा भण्डार की व्यवस्था हेतु अपनी बात रखी।श्री गणेश गौशाला समिती ने कुँए की स्वीकृती हेतु प्रस्तावना रखी।श्री सुमती जीव मैत्री धाम पावापुरी के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री महावीरजी चौधरी ने गोचर भूमि आवंटन, सड़को पर घूम रहे गौमाता की व्यवस्था करने,अनुदान प्रक्रिया आदि विविध बातो पर विस्तृत बात रखी। विधायक ने बहुत ही जल्द सभी समस्याओ के निवारण का भरोसा दिलाया है इस प्रसंग पर राकेशजी रावल का भी स्वागत किया गया जिन्होंने परलाई पांजरापोल में सदा ही अपना अद्भुत सहयोग दिया है। संयम लोढ़ा के शुभ हस्तो से पशुपालन विभाग के माध्यम से जन जाती के लोगो को निर्वाह हेतु बकरीया वितरित की गई और साथ ही विधायक महोदय ने परलाई पांजरापोल में वृक्षारोपण कर पर्यावरण का सन्देश दिया। इस अवसर पर श्री जीरावल ट्रस्ट के किशोरजी गांधी, श्री पिण्डवाडा संघ उपाध्यक्ष अशोक जैन,सुरेन्द्र जैन, पीपुल्स फॉर एनिमल्स के अमित देवल,दिलीपजी सी ए, प्रकाश जैन, रतन जैन, सुरेश मेवाडा, संजय गर्ग, छगन बी टांक, निम्बाराम गरासिया, प्रकाश मीणा एवं कई गौभक्त एवं वेप्स मंडल के वरिष्ट पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

यह न्यूज जरूर पढे