पालघर में जीका वायरस की दस्तक,7 साल की बच्ची संक्रमित,इलाज में जुटे डॉक्टर्स

by | Jul 13, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र

पालघर जिले के तलासरी में झाइ आश्रम स्कूल की सात साल की बच्ची को जीका वायरस हो गया है। नेशनल वायरोलॉजी लेबोरेटरी, पुणे की रिपोर्ट में यह बात स्पष्ट है। जुलाई 2021 में राज्य में जीका का पहला मरीज पुणे जिले में मिला था। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इस संबंध में पालघर में सर्वेक्षण, कीट प्रबंधन उपचार और स्वास्थ्य शिक्षा जैसे निवारक और नियंत्रण उपाय किए जा रहे हैं।

आश्रम स्कूल की छात्रा की जांच के दौरान 15 छात्रों में शरीर में दर्द, सिरदर्द और बुखार जैसे लक्षण मिले. इसलिए इन छात्रों को इलाज के लिए शनिवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन छात्रों के सैंपल जांच के लिए एनआईवी भेजे गए थे। एक छात्रा जीका से संक्रमित पाई गई, जबकि अन्य छह छात्र स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए। सभी छात्रों की हालत स्थिर है और उन्हें सात दिनों तक देखभाल के लिए अस्पताल में रखा जाएगा।

यह न्यूज जरूर पढे