पालघर : भारी बारिश के चलते भूस्खलन से 2 को बचाया गया,3 लोगो के फंसे होने की आशंका,NDRF का दल मौके पर

by | Jul 13, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर : भारी बारिश के चलते जिले के वसई कस्बे में बुधवार को भूस्खलन हुआ जिसमें तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है। वालिव इलाके के वागरापाड़ा में एक घर पर सुबह साढ़े छह बजे भूस्खलन का मलबा गिरा।

मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय अग्निशमन कर्मियों ने घर से एक महिला और उसकी बेटी को बचाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिवार के तीन अन्य सदस्यों के फंसे होने की आशंका है और उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

क्षेत्र में भारी बारिश होने से बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है । घटनास्थल पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए एनडीआरएफ के एक दल को भी रवाना किया गया है।

यह न्यूज जरूर पढे