बड़ी खबर : भरी सभा मे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या,भारत मे एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

by | Jul 8, 2022 | देश/विदेश

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को गोली मारे जाने के बाद निधन हो गया। आबे (67) को पश्चिमी जापान के नारा में शुक्रवार को भाषण शुरू करने के कुछ मिनटों बाद ही गोली मार दी गई थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आबे के निधन पर स्तब्ध और दुखी हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए आबे के प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में शनिवार को एक दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।”

शिंजो आबे पर हुए इस घातक हमले के बाद बताया गया है कि, हमलावर पूर्व पीएम आबे के काफी करीब आ गया था. जब वो मंच पर थे तो हमलावर ठीक उनके पीछे ही खड़ा था. जैसे ही शिंजो आबे ने अपना भाषण शुरू किया तो हमलावर ने उन पर दो बार गोलियां चलाई. दूसरी गोली लगने के बाद आबे नीचे गिर पड़े. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें सीपीआर देने की भी कोशिश की. फिलहाल आबे अस्पताल में भर्ती हैं. हमलावर का नाम तेत्सुया यमागमी (Tetsuya Yamagami) बताया गया है ।

यह न्यूज जरूर पढे