खूनी संघर्ष में कई घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

by | Jun 23, 2022 | उत्तर प्रदेश, रायबरेली


डॉ. कामतानाथ सिंह
डीह,रायबरेली! रायबरेली जिले के एक गांव में हुए खूनी संघर्ष में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए! दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियां चलीं! काफी देर तक हुई इस मारपीट में अवयस्क भी शामिल थे!
डीह थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में 23 जून की दोपहर में मामूली बात को लेकर गुरचरण और बद्री प्रसाद के परिवार आपस में भिड़ गए!देखते ही देखते छोटे विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया! इस मारपीट में बद्री प्रसाद और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं!इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है! सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज सोनकर पर्याप्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया! उन्होंने अपने सरकारी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीह पहुंचाया! प्रारंभिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए वहां पर मौजूद चिकित्सक ने उन्हें जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया जहां पर उनका इलाज चल रहा है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहरीर के आधार पर
गुरचरण, उर्मिला, राहुल और शोभा के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 324, 307, 504 और 506 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर के पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है!

यह न्यूज जरूर पढे