पालघर : नालासोपारा पूर्व स्थित अंबावाड़ी में उत्तरभारतीय गौरव संस्था कार्यालय का उद्घाटन विधायक एवं संस्था के प्रेरणा स्रोत,संरक्षक क्षितिज ठाकुर के हाथों हुआ.
इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रभाग समिति डी के पूर्व सभापति निलेश देशमुख, राघवेंद्र सेवा मंच अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, ब्राह्मण सेना अध्यक्ष मनीष जोशी, पूर्व सभापति वंशनारायण मिश्रा (टिकोरी), कांग्रेस नेता अशोक शर्मा, भाजपा नेता साधना त्रिपाठी एवं विधि शुक्ला,राजेश तिवारी, राजू शुक्ला, गुड्डू तिवारी, सचिन दुबे, ब्रजेश मिश्रा, सोनू सिंह, दिवाकर उपाध्याय और संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य विनोद तिवारी, राकेश तिवारी, रितेश पाठक, सुरेंद्र पाण्डेय, अम्बरीष तिवारी, प्रमेन्द्र मिश्रा, कैलाश शर्मा, हरकेश तिवारी, चंद्रमा उपाध्याय, श्यामबिहारी दुबे, नागेन्द्र तिवारी, संतोष मिश्रा, सुभाष शुक्ला, जगदीश दुबे, मिथिलेश, प्रेम चौबे, अंगद पाण्डेय, सुधा दुबे व् कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.
कार्यक्रम में गायक कलाकार कमलेश उपाध्याय, सुनील दुबे, अवधेश दुबे ने अपनी संगीत से सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशेष अतिथियों ने अपने विचार रखे.संस्था अध्यक्ष विनोद श्रीधर पांडेय उपस्थित सभी प्रमुख अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
