पालघर : मांडवी पुलिस ने खानीवड़े टोल नाका स्थित बोलेरो वाहन से लाखों रुपए गुटखा बरामद किया है,जिसमे पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर,एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र राज्य ने गुटखा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है,इसके बावजूद लोग गुटखा की तस्करी करते दिखते है। इसी कड़ी में 22 मई को मांडवी पुलिस ने मुंबई – अहमदाबाद महामार्ग रोड, खानीवड़े टोल नाका स्थित बोलेरो क्र.एमएच 02 -ई आर 2653 गाड़ी परिवहन करते हुए मिले ,पुलिस ने बताया कि अलग अलग जगहों पर गुटखा की सप्लाई कर रहे थे।पुलिस के मुताबिक, गाड़ी से 6 लाख 24 हजार रुपए का गुटखा बरामद किया गया। पुलिस ने कुल 10 लाख 54 हजार रुपए का माल जप्त किया गया है। तथा आरोपी भद्रे आलम शेख अब्दुल वाहिद ,लिंगा राजू उर्फ नवीन,सिद्दीकी व ठाकुर के खिलाफ अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर,एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।
